फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work boycott warning given for non-payment of honorarium

मानदेय भुगतान न होने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 29 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Work boycott warning given for non-payment of honorarium
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चेताया कि एक सप्ताह में मानदेय दिए जाने के अलावा उनकी अन्य मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने आरोप लगाया कि विगत जून माह के मानदेय का भुगतान कर्मचारियों को अभी तक नही किया गया है। उपकेंद्र पर कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरों के भी तीन माह के मानदेय का भुगतान नही किया गया है। इसके अलावा कैश काउंटर पर कार्यरत आपरेटरों का जनवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक का मानदेय बकाया है। वहीं मुगलसराय डिविजन के संविदाकर्मियों के विगत जून माह के मानदेय का भुगतान 13 जुलाई व चंदौली डिविजन के संविदाकर्मियों के मानदेय का भुगतान 22 जुलाई को कर दिया गया है। सकलडीहा डिविजन के संविदाकर्मियों के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, बाबूराम यादव, रामअवध, राजनाथ, रमेश, विजय बहादुर पांडेय, गुलाब, रईस आलम, प्रकाश साहनी, बृजेश पांडेय, अनिल पांडेय, अरविंद मौर्या, सूबेदार, पंकज, सतेंद्र, बजरंगी, जितेंद्र, अशोक पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed