{"_id":"01943273146f46dc9b8804d6167e9e66","slug":"womman-did-suiside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदा लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार की शाम छह बजे संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में विवाहिता ने रस्सी के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी।
मायके वालों ने ससुरालवालों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस विवाहिता के ससुर व देवर को पूछताछ के लिए थाने ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार भरतलाल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।
बिहार के भभुआ जिले के बड़ौरा नरहन गांव निवासी दयाशंकर की पुत्री रूबी सिंह की शादी रामगढ़ निवासी सीताराम सिंह के पुत्र श्यामसुंदर सिंह से पिछले 11 जून को हुई थी।
विवाहिता का पति श्यामसुंदर सिंह झारखंड में नौकरी करता है। जबकि विवाहिता सास, ससुर व चार देवरों के साथ गांव में ही रहती थी। पड़ोसियों के अनुसार बुधवार को किसी बात को लेकर नाराज हुई विवाहिता ने अपने कमरे में जाकर पंखे के सहारे रस्सी से लटककर जान दे दी।
इसकी सूचना के बाद विवाहिता के चाचा अवधेश सिंह व दिनेश सिंह मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश दूबे ने बताया कि मृतका का भाई अभिषेक सिंह चंडीगढ़ में रहता है।
वह आ रहा है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।