{"_id":"e03d96dc707728489efdcd64803a42f2","slug":"women-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिलाओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने प्रदर्शन किया
सकलडीहा।
Updated Wed, 06 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय
विज्ञापन
तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में दिनदासपुर गांव की
महिलाओं ने गेट पर पहुंचकर समाजवादी पेंशन सूची में अपात्रों की भरमार किए
जाने की शिकायत करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम नरेन्द्र कुमार
सिंहको पत्रक देकर जांच कराने की मांग की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को
सूची में अपात्रों की जांच कराने का आदेश देकर शांत कराया। प्रदर्शन कर
रही महिलाओं का आरोप रहा कि दिनदासपुर गांव के प्रधान और सचिव ने अपात्रों
का नाम समाजवादी सूची में नाम डाल दिया है। जबकि गांव की अधिकांश महिलाओं
को पूर्व से ही महामाया पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। उनका नाम हटाया
दिया गया। कई बार प्रधान से जानकारी पूछने पर टालमटोल करने पर ग्रामीणों का
गुस्सा फूट गया। इस दौरान सचिव के खिलाफ जांच कराने का निर्देश दिया गया ।
इस दौरान शारदा देवी, विद्या देवी, निर्मला देवी, रेखा, लाखी, गायत्री
कालिंदी, सुशीला, सीमा, सुनीता आदि मौजूद रहीं।