फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   women died and three other people injured after over speed pick up hit auto in chandauli

रफ्तार का कहर: चंदौली में पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, भाई की शादी में जा रही महिला की मौत, तीन जख्मी

Fri, 11 Jun 2021 03:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Jun 2021 03:25 PM IST
सार

चंदौली के चहनियां बलुआ मार्ग  बेकाबू पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार बनी महिला की भाई की आज ही बरात है। शादी वाले घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। 

विज्ञापन
women died and three other people injured after over speed pick up hit auto in chandauli
पिकअप से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली में शुक्रवार को रफ्तार का कहर नजर आया। बलुआ थाना के चहनियां बलुआ मार्ग पर बेकाबू पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोनहुल गांव के पास हुआ। हादसे में मौत का शिकार बनी महिला भाई की शादी में शामिल होने के लिए गाजीपुर स्थित ससुराल से विजय का पूरा गांव में अपने मायके जा रही थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के विजय का पूरा गांव निवासी पंचम राम की पुत्री रामदुलारी की शादी गाजीपुर के सैदपुर सरैया निवासी सुभाष राम से हुई है। शुक्रवार को महिला के चचेरे भाई गोविंद की बारात जानी थी। इसमें शामिल होने के लिए महिला अकेले मायके आ रही थी। रामदुलारी चहनियां पहुंच कर गांव पर जाने के लिए टांडा जाने वाली ऑटो में सवार हो गई।
विज्ञापन


इसमें गांव के ही रविकांत राम (22), मोनू (18) और महुअर निवासी राम सूरत उर्फ रामू सिंह (35) भी सवार थे। ऑटो दोपहर पौने एक बजे सोनहुला गांव के समीप पहुंची थी कि पीछे से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। इधर, हादसे के  बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया, वहीं ऑटो चालक भी अपना वाहन छोड़ भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने सभी को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रामदुलारी को मृत घोषित कर दिया जबकि रामू सिंह की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। दो अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। 
 

मातम में बदली शादी की खुशियां

सड़क हादसे में विवाहिता रामदुलारी की मौत के बाद ससुराल और मायके में कोहराम मच गया है। शादी वाले घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। पिता और भाई सहित सभी परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं ससुराल में भी सूचना दी गई है। विवाहिता दो लड़के और लड़कियों की मां थी।  रामदुलारी के भाई विरेंद्र ने बताया कि दीदी ने चहनियां पहुंचने को कहा था। जब तक मैं पहुंचा वह ऑटो में सवार हो गई थी और यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed