फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman Passenger molested in Rajdhani Express Drunk man arrested by RPF at PDDU Junction

राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी : नशे में धुत शख्स को पीडीडीयू जंक्शन पर RPF ने किया गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 05:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 05:32 PM IST
सार


रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने के बाद छेड़खानी के आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। उस पर यात्रा के दौरान नशे में धुत होने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
Woman Passenger molested in Rajdhani Express Drunk man arrested by RPF at PDDU Junction
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात महिला यात्री से शराब के नशे में धुत युवक ने छेड़खानी की। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचते ही महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार लिया गया। आरपीएफ ने आरोपी का मेडिकल मुआयना के बाद चालान कर दिया।

विज्ञापन


यूं तो ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा के तमाम दावे किए जाते हैं। मगर, आपकी सेवा में मुस्कान के साथ का दावा करने वाली भारतीय रेल का सफर अकेली महिलाओं के लिए अभी भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला राजधानी एक्सप्रेस का है, जिसमें अकेली यात्रा कर रही महिला ने अपने सहयात्री पर छेड़खानी का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


अप रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शनिवार रात लगभग दो बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर आई। कंट्रोल से मिली सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के एसआई जिउतराम यादव और एसआई ममता कुमारी, आरक्षी सुनीता मीना, राशिदा बानो आदि ट्रेन के कोच संख्या बी-5 के सीट संख्या 47 पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को सेना का जवान बता रहा आरोपी

सीट पर सवार महिला ने बताया कि वह रांची से नई दिल्ली की यात्रा पर है। बताया कि सीट संख्या 55 पर सवार राजीव कुमार (27) शराब के नशे में धुत है और उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। इस शिकायत के आधार पर आरोपी राजीव को ट्रेन से उतार लिया गया।

पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह आर्मी का जवान है। आरपीएफ ने जवान का मेडिकल कराने के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed