फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   woman passenger molestated in Rajdhani Express accused arrested at PDDU Junction chandauli

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़, पीडीडीयू जंक्शन पर आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
woman passenger molestated in Rajdhani Express accused arrested at PDDU Junction chandauli
सियालदाह राजधानी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी एक्सप्रेस में एक बार फिर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस में हुई थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने मिर्जापुर जिले के पास शनिवार रात महिला से छेड़खानी की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस शनिवार की रात 1:20 बजे पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली टीम और जीआरपी ट्रेन में पहुंचा तो ए-3 कोच की सीट संख्या-22 पर सवार 21 वर्षीय महिला यात्री ने बताया कि वह धनबाद की रहने वाली है। वह दिल्ली से धनबाद की यात्रा कर रही है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि आधी रात के वक्त जब ट्रेन मिर्जापुर के लिए आगे बढ़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने मेरे साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पवन कुमार बंसल निवासी  C1/257 यमुना विहार (दिल्ली) है। वह दिल्ली से गया तक के लिए इसी कोच के सीट संख्या-11 पर सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर यात्री को ट्रेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर केस को मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed