{"_id":"709b8ba0bd57d4ea0d1041920e0d6665","slug":"woman-killed-after-being-crushed-by-truck-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रप्तार ट्रक ने रविवार की सुबह एक बाइक को पचफेड़वा के पास जोरदार
विज्ञापन
टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,
जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में आठ वर्षीय बालिका की हालत गंभीर देख
चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर निवासी कमलेश विश्वकर्मा ने अपने पड़ोसी नीरज (25) के साथ बाइक से अपनी पत्नी रेखा (27), और तीन बच्चों लाली (8), अंकित (5) और अंशू (2) को अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव में शादी समारोह में भाग लेने के लिए रविवार की सुबह भेजा।
घर से निकलकर वे अभी पचफेड़वा पहुंचे ही थे कि बिहार की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। जिससे पीछे बैठी रेखा (27) ट्रक के नीचे आकर कुचल गई। जबकि अन्य चार लोग बाइक समेत दूसरी ओर गिर कर घायल हो गए। रेखा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घायलों को समीप के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां लाली की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया तथा नीरज, अंकित और अंशू को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अलीनगर पुनीत परिहार ने बताया कि हादसे की जानकारी होते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रक का फिलहाल पता नहीं चल सका।
इनसेट-
आरटीओ कर्मी पीछा कर रहे थे ट्रक का
मुगलसराय। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के तेज रफ्तार से भागने की वजह एआरएटीओ द्वारा पीछा करना था। तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला जबकि ट्रक का पिछला चक्का रेखा के सिर पर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक का पीछा कर रहे एआरटीओ कर्मी पीछे मुड़कर भाग निकले।
इनसेट-
सास ने रेखा को मना किया था लौंदा जाने को
मुगलसराय। काल के आगे किसी का वश नहीं चलता। अगर रेखा अपने सास की बात मान गई होती, तो शायद उसकी जान बच जाती। नीरज ने बताया कि रेखा की सास ने उससे कहा कि रविवार को महिलाएं घर से नहीं निकलतीं। अत: वह घर से न निकले लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूूर रहा।
इनसेट-
खुशियों का घर मातम में बदला
मुगलसराय। भाई के साले के घर जहां शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं रविवार की सुबह आठ बजे हुई घटना में रेखा के मौत की खबर से वहां का माहौल मातम में बदल दिया। हादसे की जानकारी के बाद सभी भागकर अलीनगर थाने पहुंच गए।