फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman going home after transplanting dies due to lightning

रोपाई कर घर जा रही महिला की बिजली गिरने से मौत

Fri, 29 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman going home after transplanting dies due to lightning
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छित्तो गांव में धान की रोपाई कर वापस घर आ रही एक महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई है। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के छित्तो गांव के माधुरी (58) मजदूरी पर किसी के खेत में धान की रोपाई कर बुधवार की देर शाम को घर वापस जा रही थी कि अचानक तेज गरज के साथ बिजली चमकी जिसकी चपेट में माधुरी आ गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गई। माधुरी के पति की मृत्यु लगभग 20 वर्ष पहले ही हो चुकी है, वही उनके दो पुत्र अन्य प्रदेश में कार्य करते हैं, फिलहाल मृत्यु की सूचना दोनों पुत्रों को दे दी गई है तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed