फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman fell under train due to slipping while climbing

चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे गिरी महिला

Tue, 08 Feb 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman fell under train due to slipping while climbing
पीडीडीयू नगर। जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली कहावत सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चरितार्थ हुई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर चलती ट्रेन में सवार होने के चक्कर में सोमवार की दोपहर महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गई। महिला चलती ट्रेन के पहिए और प्लेटफार्म के बीच फंस गई और तीन बोगियां पार कर गई लेकिन महिला सुरक्षित बाहर निकल आई। आरपीएफ, जीआरपी के जवानों ने महिला को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली डाउन मगध एक्सप्रेस सोमवार को दिन में 11.45 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इस बीच एक महिला अपने बेटे के साथ दौड़ते हुए ट्रेन पर सवार होने लगी। बेटा चलती ट्रेन के कोच संख्या एस-6 में चढ़ गया और उसने मां को हाथ दिया।
विज्ञापन

महिला बेटे के हाथ को पकड़ कर ट्रेन पर चढ़ गई लेकिन इसी बीच उसका पैर फिसल गया और बेटे का हाथ छूट गया। महिला ट्रेन के नीचे गिर गई। यह देख बेटा भी ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद गया और मां को बचाने की कोशिश करने लगा। इस बीच ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और महिला को छूते हुए तीन बोगी गुजर गई। यह देख अन्य यात्रियों में खलबली मच गई। कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। इस बीच पहुंचे आरपीएफ के एसआई आरएन राम, अर्चना, जीआरपी एसआई मनोज यादव आदि पहुंच गए और महिला को बाहर निकाला। डिप्टी एसएस संजीव रंजन की सूचना पर लोको मंडलीय अस्पताल से डॉ. सत्यम तिवारी पहुंचे और जख्मी महिला दुर्गा देवी (56) पत्नी भरत सिंह का प्राथमिक उपचार किया। महिला लुधियाना पंजाब से अपने बेटे अजय कुमार के साथ पहुंची थी और चौसा जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed