फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman dies due to lightning, two burns

बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो झुलसे

Thu, 01 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning, two burns
शिकारगंज। चकिया कोतवाली क्षेत्र के डकहीं गांव में बुधवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं मुडहुआ गांव में दो व्यक्ति झुलस गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं ग्रामीणों ने मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डकहीं गांव निवासिनी प्रेमलता (40) गांव के सिवान में बुधवार को गाय चरा रही थी। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और वह बिजली की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। दूसरी तरफ क्षेत्र के मुडहुआ दक्षिणी गांव में पप्पू यादव (50) और दशरथ (55) अपने- अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी बिजली की चपेट में आने से झुलस गये। घटना के बाद परिवार वालों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। घायलों का हाल जानने चिकित्सालय पहुंचे प्रधान संघ अध्यक्ष बोदलपुर ग्राम प्रधान राम लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मंजू गोंड, मंडल अध्यक्ष डॉ. कुंदन गोंड ने तहसील प्रशासन से मृतक के परिजनों को दैवी आपदा के तहत मुआवजा दिलाने और घायलों का समुचित इलाज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed