फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 10 Feb 2022 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन में 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस शव को दिलदारनगर ले गयी। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी रही।
विज्ञापन

जामडीह गांव की झुल्लन राजभर की 45 वर्षीय पत्नी शनिचरा देवी पिछले कई माह से मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों द्वारा इलाज कराया जा रहा था। दो दिन पूर्व महिला घर से कहीं चली गयी। जिसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की जा रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन में किसी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी दिलदारनगर को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए दिलदारनगर ले गयी। मृतका के पांच पुत्र व एक पुत्री सुग्गन है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी को अवगत करा दिया गया है। वही जीआरपी इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गाजीपुर भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed