{"_id":"615d82888ebc3e9fb414a449","slug":"woman-died-in-attack-of-crocodile-during-work-in-field-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: खेत में काम रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: खेत में काम रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, मौत
Wed, 06 Oct 2021 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 06 Oct 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला खेत में काम कर रही थी। लोगों ने महिला का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव निवासी जग्गु सोनकर की पत्नी पार्वती सोनकर(48) बुधवार की सुबह अपने गांव के पास कुसुंभा पहाड़ी के पास टमाटर की खेती में कार्य कर रही थी। वहीं पास में ही चंद्रप्रभा नदी गुजर रही है। नदी से निकलकर मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में महिला की मौत हो गई। मृतका के शव को ग्रामीण खाट पर लिटा कर पीतमपुर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर पदयात्रा करते हुए चकिया नगर के सहदुल्लापुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। आनन-फानन कोतवाल राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार विद्याधर दुबे भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन