फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   woman dead body found house in chandauli and marks was neck in

Chandauli: घर में मिला विवाहिता का शव, बच्चों ने मां को अचेत देख मचाया शोर, गले पर हैं निशान, मामला संदिग्ध

Sun, 24 Mar 2024 07:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

Chandauli News: सुनीता के फांसी लगाकर पारिवारिक कलह से आत्महत्या करने की चर्चा तेज है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
woman dead body found house in chandauli and marks was neck in
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के शिकारगंज स्थानीय क्षेत्र के प्रभुनरायनपुर गांव निवासी सुनीता यादव (30) विवाहिता का घर में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जानकारी होने पर सुनीता के पिता बैजनाथ परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन


पुरानाडीह ग्राम पंचायत के प्रभु नारायनपुर गांव निवासी कांता यादव के पुत्र पंकज का विवाह 12 वर्ष पहले इलिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी बैजनाथ की पुत्री सुनीता के साथ हुई थी। सुनीता का पति पंकज यादव ट्रक ड्राइवर है। सुनीता को पवन (11) और प्रीतम (7) दो पुत्र हैं। रविवार की दोपहर में घर पर कोई नहीं था सुनीता के पुत्र त्योहार को लेकर गांव में खेलने गए थे। कुछ देर बाद दोनों बच्चे घर वापस लौटे तो मां सुनीता को घर में अचेता अवस्था में पाकर शोर मचाने लगे। जिस पर आसपास के लोग वह परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


किसी ने पुलिस 112 को भी सूचित कर दिया जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुनीता अचेत अवस्था में चैकी पर लेटी हुई पाई गई। जिसे आनंद-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। विवाहित सुनीता के मायके के लोग भी जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाद कोतवाली पहुंच गए और अपनी पुत्री की मौत की घटना को सुनकर गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बैजनाथ ने कोतवाली पुलिस को पुत्री की हत्या का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया है। लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। वही सुनीता के गले में निशान के चलते फांसी लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रभुनरायनपुर गांव में व्याप्त चर्चाओं के अनुसार सुनीता के फांसी लगाकर पारिवारिक कलह से आत्महत्या करने की चर्चा तेज है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। समाचार दिए जाने तक मृतक के मायके वाले थाने में डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed