फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman commits suicide by hanging on the noose of a sari

साड़ी के फंदे पर झूलकर महिला ने खुदकुशी

Thu, 10 Feb 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging on the noose of a sari
मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोचाड़ी गांव में मंगलवार की रात एक महिला ने घर के कमरे के कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोचाड़ी गांव निवासी कमलेश राम का उसकी पत्नी तेतरी देवी (30) से मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह जब तेतरी देवी के मायके वालों को पता चली तो उसके मायके वाले किनरचोला से कोचाड़ी उसके ससुराल आ गये। तेतरी को समझाने बुझाने के बाद उसके मायके वाले वापस लौट गये। रात में महिला ने कमरे की छत में लगी कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। तेतरी देवी की मौत की सूचना के बाद वहां पहुंचे मायके वालों ने इसकी सूचना भगवानपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस महिला के शव को अपने साथ थाने ले आई जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में भगवानपुर थाना प्रभारी मोहम्मद मुशिर आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed