{"_id":"632817deccf39d479d061aec","slug":"woman-attempts-self-immolation-at-chamdauli-police-line-gate-accusing-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस लाइन गेट पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, कोतवाल पर लगाई पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस लाइन गेट पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, कोतवाल पर लगाई पक्षपात का आरोप
Mon, 19 Sep 2022 12:49 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:49 PM IST
सार
चंदौली के चकिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सैदूपुर निवासी नाम अनीता देवी ने सोमवार सुबह पुलिस लाइन के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कोतवाल की कार्यशैली से परेशान पीड़िता ने चंदौली पुलिस लाइन के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस निकालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। नजर पड़ते ही पुलिसकर्मियों ने महिला से माचिस छीन ली। इस प्रकार महिला की जान बाल-बाल बची। महिला चकिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सैदूपुर की निवासी नाम अनीता देवी है।
विज्ञापन
उसने जमीन संबंधी विवाद में चकिया कोतवाल पर पक्षपात का आरोप लगाया। बताया कि पक्षपात से अजीज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला को सुरक्षित रखकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को बचा लिया गया है। महिला ने जो आरोप लगाए हैं उसपर जांच के लिए सीओ चकिया को निर्देशित किया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन