{"_id":"5fa828e2a04af65c0a1eaa1f","slug":"with-the-wheel-jammed-the-goods-train-parked-at-the-crossing-for-four-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पहिए जाम होने से क्रॉसिंग पर पौने चार घंटे खड़ी हुई मालगाड़ी, रेल फाटक बंद होने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पहिए जाम होने से क्रॉसिंग पर पौने चार घंटे खड़ी हुई मालगाड़ी, रेल फाटक बंद होने से लगा जाम
Sun, 08 Nov 2020 10:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी खड़ी होने लोग को हुई परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को मालगाड़ी के पहिए में खराबी आ गई। इससे तीन पहिए जाम हो गए और गाड़ी डाउन लाइन पर पौने चार घंटे तक खड़ी रही। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने गड़बड़ी दूर कर मालगाड़ी को शाम करीब पौने चार बजे रवाना किया। इस दौरान मुख्य बाजार और मुहल्ला सराय क्रासिंग का गेट बंद हो जाने के कारण आवागमन बंद रहा। इससे दोनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय से दो खाली मालगाड़ियों को जोड़कर चालक झारखंड के बरवाडीह जा रहा था। दोपहर 12.05 बजे मालगाड़ी के दूसरे इंजन से 13वें डिब्बे के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। यह देख कर गार्ड अजित रंजन किशोर ने चालक को सूचित किया और मालगाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
144 बोगी के मालगाड़ी के रुकने से सैयदराजा नगर के मुख्य बाजार क्रांसिंग 72 बी और मुहल्ला सराय फाटक 73 बी से आवागमन बंद हो गया। बाजार के पास क्रासिंग बंद होने से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के लोगों को आने जाने में दोपहर से शाम चार बजे तक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं सूचना पाकर प. दीनदयाल उपाध्याय से कैरेज एंड वैगन के सुपरवाइजर के नेतृत्व में टीम सैयदराजा पहुंची। गड़बड़ी को दूर करने में टीम को पौने चार घंटे लग गए। सीनियर डीईई श्रवण कुमार ने बताया कि तीन चक्के में कार्बन लगने से ब्रेक बाइडिंग जाम हो गया था। इससे पहिए से चिंगारी निकलने लगी थी। तकनीकी टीम ने गड़बड़ी को दूर कर दिया। इसके बाद 3.45 बजे मालगाड़ी रवाना कर दी गई।