फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   With the wheel jammed, the goods train parked at the crossing for four and a half hours

चंदौली: पहिए जाम होने से क्रॉसिंग पर पौने चार घंटे खड़ी हुई मालगाड़ी, रेल फाटक बंद होने से लगा जाम

Sun, 08 Nov 2020 10:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 08 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
With the wheel jammed, the goods train parked at the crossing for four and a half hours
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी खड़ी होने लोग को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को मालगाड़ी के पहिए में खराबी आ गई। इससे तीन पहिए जाम हो गए और गाड़ी डाउन लाइन पर पौने चार घंटे तक खड़ी रही। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने गड़बड़ी दूर कर मालगाड़ी को शाम करीब पौने चार बजे रवाना किया। इस दौरान मुख्य बाजार और मुहल्ला सराय क्रासिंग का गेट बंद हो जाने के कारण आवागमन बंद रहा। इससे दोनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय से दो खाली मालगाड़ियों को जोड़कर चालक झारखंड के बरवाडीह जा रहा था। दोपहर 12.05 बजे मालगाड़ी के दूसरे इंजन से 13वें डिब्बे के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। यह देख कर गार्ड अजित रंजन किशोर ने चालक को सूचित किया और मालगाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


144 बोगी के मालगाड़ी के रुकने से सैयदराजा नगर के मुख्य बाजार क्रांसिंग 72 बी  और मुहल्ला सराय फाटक 73 बी से आवागमन बंद हो गया। बाजार के पास क्रासिंग बंद होने से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के लोगों को आने जाने में दोपहर से शाम चार बजे तक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पाकर प. दीनदयाल उपाध्याय से कैरेज एंड वैगन के सुपरवाइजर के नेतृत्व में टीम सैयदराजा पहुंची। गड़बड़ी को दूर करने में टीम को पौने चार घंटे लग गए। सीनियर डीईई श्रवण कुमार ने बताया कि तीन चक्के में कार्बन लगने से ब्रेक बाइडिंग जाम हो गया था। इससे पहिए से चिंगारी निकलने लगी थी। तकनीकी टीम ने गड़बड़ी को दूर कर दिया। इसके बाद 3.45 बजे मालगाड़ी रवाना कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed