फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   With the rains, the beauty of Rajdari Falls increased

बारिश के साथ ही राजदरी जल प्रपात की सुंदरता बढ़ी

Sun, 03 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
With the rains, the beauty of Rajdari Falls increased
शिकारगंज। बरसात के मौसम की शुरूआत होते ही चकिया क्षेत्र के साथ-साथ पीडीडीयू नगर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और बिहार प्रांत के भभुआ जिले के सैलानियों की पहली पसंद राजदरी देवदरी जलप्रपात रहता है। रविवार को बरसात के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटकों का आना आरंभ हो गया है। शुल्क देकर राजदरी देवदरी जलप्रपात पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। वहीं अन्य सैलानियों ने लतीफशाह तथा औरवाटाड का रुख किया। वहीं कई सैलानियों का जत्था मुसाखाड तथा चंद्रप्रभा बांध पर पहुंचकर पिकनिक का आनंद उठाता दिखाई दिया। राजदरी देवदरी पिकनिक स्पॉट के केयरटेकर चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय ने कहा कि बरसात होते ही सैलानियों की आमद तेज हो गई है तथा पिकनिक स्पॉटो पर वन्यजीव अधिनियम के प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

चकिया। राजदरी देवदरी तथा लतीफशाह पर्यटन केंद्र पर पहुंचने वाले पर्यटकों को खतरनाक स्थलों तक न जाने की सलाह संदेशों के माध्यम से दिया जा रहा है। राजदरी पर्यटन केंद्र तथा लतीफशाह में कई ऐसे खतरनाक स्थल है। यहां हर वर्ष दुर्घटनाएं होती रहती है। इससे कई पर्यटकों की जान भी जा चुकी है। इसलिए लतीफशाह पर्यटन केंद्र पर नगर पंचायत की ओर से जगह-जगह खतरनाक स्थलों पर न जाने की सलाह संदेशों के माध्यम से दी जा रही है। वहीं राजदरी में भी खतरनाक स्थानों की और न जाने तथा जलप्रपात के तेज पानी में न नहाने की सलाह वनकर्मी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed