फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will extend passenger amenities

बढ़ाई जाएंगी यात्री सुविधाएं

Sun, 17 Jan 2016 01:05 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Will extend passenger amenities
रेल विभाग मुगलसराय रेल मंडल का सालभर में कायाकल्प कर देगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए जहां रेलवे स्टेशन पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन के लिए प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन


 वहीं दो रेलखंडों पर 53 सब वे भी बनाए जाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार भी किया जाएगा। बड़ी बात यह होगी कि मार्च तक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में लिफ्ट भी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


मुगलसराय रेलवे स्टेशन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे बोर्ड की नजरें इनायत हो गईं है। साफ-सफाई और सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मंडल का तेजी विकास होने वाला है और यात्रियों को सुविधाएं भी मिलने वाली हैं। मुगलसराय के पीआरएस सिस्टम को नई जगह शिफ्ट कर सर्कुलेटिंग एरिया का दायरा बढ़ाया जाएगा।

मुगलसराय से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के लिए ढाई करोड़ के लागत से 18 कोचों वाले ट्रेन के हिसाब से नया प्लेटफार्म नंबर नौ जुलाई तक तैयार हो जाएगा।

एक पखवारे के अंदर इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी जारी हो जाएगी। इसके अतिरिक्त मंडल के आरा-सासाराम रेलखंड पर 37 और सोननगर-गढ़वारोड रेलखंड पर 16 सब वे बनाए जाएंगे।


प्लेटफार्म नंबर एक, दो के सभी कार्यालय छह से सात माह में डीआरएम कार्यालय में शिफ्ट हो जाएंगे। इससे महत्वपूर्ण कार्यालय एक जगह हो जाएंगे वहीं प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed