फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will be counting Videography

मतगणना की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Tue, 27 Oct 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 27 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Will be counting Videography
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के हुुए चुनाव के मतगणना के लिए सोमवार को इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने गणना कार्मिकों से कहा कि प्रत्येक गणना कक्ष में मतगणना प्रारम्भ होने से समाप्त होने तक मतगणना की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

 मतगणना की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए गणना कार्मिकों से कहा कि मतगणना केन्द्र परिसर में मोबाइल लेकर न जाएं।

सदस्य क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का मतगणना कार्य विकास खंड हेतु निर्धारित गणना केन्द्रों के निर्दिष्ट कक्षों में निर्धारित मतगणना टेबल पर मतदेय स्थलवार निर्वाचन अधिकारी के पर्यवेक्षण में एआरओ मतगणना द्वारा एक साथ संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्येक  गणना केन्द्र पर निर्वाचन अधिकारी हेतु अलग टेबल होगा। मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी 12-12 घंटे के लिए रहेगी, गणना सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा मतगणना कार्य पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के  निर्वाचन की मतगणना एक नवंबर को पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।

उन्होंने कहा कि विकास खंड नौगढ़ की मतगणना राजकीय इंटर कालेज नौगढ़, चकिया की सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया, शहाबगंज की किसान इंटर कालेज सैदूपुर,


 चंदौली की राजकीय पालिटेक्निक चंदौली, बरहनी की नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा,  नियामताबाद केन्द्रीय विद्यालय मानस नगर मुगलसराय, सकलडीहा की पीजी कालेज  सकलडीहा, धानापुर की राजकीय डिग्री कालेज धानापुर तथा चहनियां की मां खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां पर होगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र हेतु जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed