फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wheat-laden tractors are standing at the center for five days, shopping is not happening

पांच दिनों से केंद्र पर खड़े हैं गेहूं लदे ट्रैक्टर, नहीं हो रही खरीदारी

Sat, 12 Jun 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Wheat-laden tractors are standing at the center for five days, shopping is not happening
नियामताबाद। विकासखंड के गोधना स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर इस समय अव्यवस्था का अंबार है। यहां पांच दिनों से किसानों के आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर गेहूं लादकर खड़े हैं लेकिन खरीदारी नहीं हो रही है। इससे किसानों में काफी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन से गेहूं खरीदे जाने की मांग की है। क्षेत्रीय किसानों की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से गोधना मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। यहां अब तक कुल 9400 कुंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। हालांकि इस समय केंद्र पर व्यवस्थाओं का अभाव है जिस कारण किसानों की उपज नहीं खरीदी जा रही है। किसान पखंडू, प्रेमनाथ, कमलेश, श्यामदेव, संजय सिंह, कल्लू सिंह, कीरत आदि ने बताया कि वे अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लादकर पांच दिन पूर्व ही केंद्र आए थे लेकिन अभी तक उनके गेहूं की खरीद नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी राजेंद्र यादव का कहना है कि सत्यापन कार्य के कारण मुख्य गेट बंद कर केंद्र के अंदर गेहूं के बोरों को हटाया जा रहा है। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद खरीदारी आरंभ की जाएगी। बताया कि 13 किसानों की खरीद नहीं हो पाई है। मौसम खराब होने के कारण परिसर में कीचड़ हो गया है। सभी किसानों के गेहूं की खरीद तय सीमा में कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed