{"_id":"68bc94db95d11836750cd533","slug":"welcome-the-kalash-rath-yatra-by-showering-flowers-chandauli-news-c-189-1-svns1012-136063-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुष्प वर्षा कर कलश रथ यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुष्प वर्षा कर कलश रथ यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
कंदवा के कम्हरिया में कलश रथ यात्रा का स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : mathura
कंदवा। नरवन का इलाका शनिवार को गायत्री मंत्र से गुंजायमान हो उठा। अखंड ज्योति और माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी के मौके पर हरिद्वार से निकली जन जागरण कलश यात्रा नौगढ़, चकिया, शहाबगंज और चंदौली के रास्ते सैयदराजा होते हुए कम्हरिया प्रज्ञा पीठ पहुंची। इस दौरान पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
पं. आचार्य श्रीराम शर्मा की ओर से प्रज्ज्वलित अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने और माता भगवती शर्मा के आध्यात्मिक जीवन के शताब्दी वर्ष पर शांति कुंज हरिद्वार से शुरू हुई ज्योति कलश रथ यात्रा एक सितंबर को सोनभद्र से चंदौली पहुंची थी।
सबसे पहले ज्योति कलश रथ यात्रा नौगढ़ पहुंची थी, उसके बाद चकिया, शहाबगंज और चंदौली होकर चार सितंबर को सैयदराजा गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। शनिवार को ज्योति कलश रथ यात्रा जेवरियाबाद, बरहनी, अमड़ा होते हुए प्रज्ञा पीठ कम्हरिया पहुंची।
विज्ञापन
पूरे मार्ग में गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुवः स्वः की गूंज होती रही। प्रज्ञा पीठ पहुंचने पर से गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने फूल माला चढ़ाकर और आरती कर कलश रथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में धनंजय सिंह, जय नारायण सिंह, अनिल सिंह झुन्ना, सत्यनारायण, रामजन्म मौर्य, कमलेश सिंह, ऋषभ सिंह आदि रहे। संवाद