फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather changed due to heavy rain for the second consecutive day, temperature also dropped

Chandauli News: लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश से बदला मौसम, तापमान भी गिरा

Mon, 15 Sep 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to heavy rain for the second consecutive day, temperature also dropped
बारिश के बाद चकिया तिराहे पर हुआ जलभराव। संवाद
सुबह से दोपहर तक उमसभरी गर्मी के बाद दिन के तीन से शाम के चार बजे तक नगर व आसपास के क्षेत्रों में एक घंटे हुई झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। पुरवा हवा के साथ हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान शनिवार के 34 से दो डिग्री गिरकर 32 और न्यूनतम तापमान 27 से एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के चार बजे के बाद भी हल्की बूंदाबंदी होती रही।
विज्ञापन


जिले में शनिवार को दिन में आधे घंटे बारिश हुई थी। इसके बाद बारिश न होने और रविवार को तीखी धूप निकलने से लोगों का गर्मी व उमस से हाल बेहाल था। दिन के तीन बजे अचानक मौसम बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान पर काले बादल छा गए और बिना गरज-चमक के मूसलाधार बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक तेज गति से हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के साथ चल रही पुरवा हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हालांकि बारिश के कारण जीवित्पुत्रिका का व्रत करने वाली महिलाओं को सरोवरों के घाट या नदी के तट पर जाने में कुछ परेशानी उठानी पड़ी। वहीं एक घंटे की बारिश ने नगर के सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
नालियों के जाम होने के कारण कई सड़कों पर बारिश व नाली का पानी एकसाथ मिलकर बहता रहा। हल्की बारिश के कारण काफी देर तक पानी की निकासी न होने से लोगों को इसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ा।
वहीं चकिया त्रिमुहानी पर भी जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी जमा रहा। हालांकि एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद नगर के आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने राहत की सांस ली है।

पानी के अभाव में सूख रही धान की फासल को बारिश ने संजीवनी दे दी है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी मं बनी परिस्थितियों के कारण चंदौली सहित पूर्वांचल के कई इलाकों में आगामी दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed