फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water supply started in Subhashnagar from overhead tank,

ओवरहेड टैंक से सुभाषनगर में शुरू हुई पानी की सप्लाई,मिली राहत

Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water supply started in Subhashnagar from overhead tank,
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर पानी की आपूर्ति बहाल हो गई। घर में नल से पानी गिरते ही लोगों के चेहरे खिल गये। पानी की सप्लाई सुभाष पार्क में लगे ओवरहेड टैंक से शुरू हो पाई है। हालांकि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से क्षेत्र स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास हो रही बोरिंग का कार्य अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। उसके हो जाने के बाद पानी की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर वार्ड में की लगभग पांच हजार की आबादी पिछले डेढ़ माह से पानी के लिए तरस रही थी। क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए ब्रह्म बाबा के पास इुई पुरानी बोरिंग खराब होने के बाद वहां नई बोरिंग का कार्य शुरू किया गया। कुछ समय तक कार्य सुचारू रूप से चला लेकिन गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के चलते कार्य में विलंब होने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष पार्क स्थित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति शुरू किये जाने की योजना बनी। जिसके तहत पाइप लाइन बिछायी गई। पाइप लाइन का कार्य पूरा होने के बाद जब सप्लाई शुरू हुई तो प्रेशर के कारण कई जगह पाइप में लीकेज होने के कारण परेशानी और अधिक बढ़ गई। वहीं दूसरी तरफ गेल कंपनी की ओर से भूमिगत गैस पाइप लाइन डालने के चक्कर में पुरानी पाइप लाइन भी कई स्थानों क्षतिग्रस्त हो गई । बाद में कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा हो सका, बृहस्पतिवार को सुभाष नगर में जलापूति शुरू हो पाई। वार्ड सभासद पति सरवन यादव ने बताया कि ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। वहीं जल्द ही नई बोरिंग का कार्य शुरू होते ही ट्यूबवेल भी चालू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में पूरी तरह से पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed