फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water level increased, water rose half a meter

Chandauli News: जलस्तर लगा बढ़ने, पानी आधा मीटर चढ़ा

Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water level increased, water rose half a meter
पीडीडीयू नगर। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर फिर से गंगा पर दिखने लगा है। शुक्रवार को एक बार फिर गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। दिन भर में आधा मीटर तक गंगा का जल स्तर बढ़ा है। हालांकि अभी गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से पांच मीटर से भी नीचे है लेकिन जिस तेजी से गंगा का जल बढ़ रहा है। उससे तटवर्ती इलाके में फिर से खलबली मची है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम आते ही गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मडराने लगता है। यही नहीं पानी का स्तर कम होने पर तेजी से गंगा कटाव होता है। इससे किसानों की उपजाऊ जमीन गंगा में समा जाती है। इस वर्ष मानसून में अभी तक बारिश कम हुई है लेकिन उत्तर भारत में हो रही बारिश का असर दिख रहा है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में तेजी से गंगा का जल स्तर बढ़ा था। लेकिन बाद में यह थम गया था। एक बार फिर बारिश होते ही जल स्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। तटवर्ती इलाके के लाेगों की माने तो दो फुट से अधिक गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं बाढ़ नियंत्रण साइट पर शुक्रवार की शाम छह बजे गंगा का जल स्तर 65.04 मीटर तक पहुंच गया। जिले में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.262 मीटर है। वर्ष 1978 में आई बाढ़ में गंगा का जल स्तर 73.901 मीटर तक पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed