फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water crisis in five thousand houses since last one week

Chandauli News: एक हफ्ते से पांच हजार घरों में पानी का संकट

Wed, 22 May 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in five thousand houses since last one week
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 अलीनगर में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। पानी की टंकी की मोटर सोमवार को बदल दी गई है गई लेकिन अभी भी पूरी क्षमता से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में लोग पानी के लिए परेशान हैं। नियामताबाद ब्लाक मुख्यालय परिसर स्थित टंकी से अलीनगर, बिछड़ी और मुगलचक के साथ ही इस्लामपुर के साथ काशीपुरा, आलमपुर, अमोघपुर आदि इलाकों के करीब पांच हजार घरों में पानी की आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पहले टंकी का मोटर जल जाने से पानी आपूर्ति ठप हो गई थी। टंकी की दूसरी मोटर तीन महीने से जली हुई है। सोमवार को एक मोटर तो बदल दी गई लेकिन मंगलवार को सुबह सिर्फ आधा घंटा पानी की आपूर्ति हो पाई। इसी वार्ड में लंका रोड पर स्थित ट्यूबवेल की मोटर एक सप्ताह से जली है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित राजपूत ने बताया कि पानी टंकी की एक मोटर बदलकर पानी की आपूर्ति बहाल की गई है। दूसरी मोटर भी एक-दो दिन में बदल दी जाएगी। इसके बाद घरों में पूरी क्षमता से पानी की आूपर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed