फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Warning to remove liquor shops

शराब की दूकानें हटाने को चेताया

Thu, 13 Apr 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Thu, 13 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर के वार्ड नं. 5 सिविल लाइन पूर्वी के रिहायशी इलाके तथा गांधी पार्क के सामने शराब की दूकानों को हटाने को लेकर अधिवक्ता भी आंदोलित हैं। बुधवार को चकिया बार एसोसिएशन की बैठक में शराब की दूकानों को हटाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को 20 अप्रैल तक दूकानों को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही दूकानों के न हटने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

हाइवे से शराब की दूकानों को हटाने के आदेश के बाद सहदुल्लापुर में स्थित देशी, अंग्रेजी शराब तथा बीयर की दुकानों को नगर के रिहायशी एवं व्यावसायिक इलाके के वार्ड नं. 5 सिविल लाइन पूर्वी गांधी के पास खोल दिया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सभासद विजय विश्वकर्मा एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मद्धेशिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यवसायियों ने उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दूकान हटाने के लिए पत्रक देकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था। बुधवार को इसी आंदोलन को चकिया बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित कर समर्थन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि 20 अप्रैल तक यदि दूकानों को नहीं हटाया जाता है तो अधिवक्ता व्यापक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने इस प्रस्ताव की जानकारी जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से दी है। बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष नारायण दास, अशोक कुमार द्विवेदी, श्याम नारायण मौर्या, शहाबुद्दीन, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, लालजी सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार झा, भईयालाल सिंह, रमाकांत द्विवेदी, सुभाष सिंह, शिवराज सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शिवप्रसाद सिंह, कांता सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed