फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Voting will go through dirty water

तो नाबदान के गंदे पानी से होकर करने जाएंगे मतदान

Wed, 16 Feb 2022 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Voting will go through dirty water
पीडीडीयू नगर/इलिया। विधानसभा चुनाव के पहले मतदान केंद्रों और वहां तक जाने वाले मार्गों को ठीक करने के लिए दिया जा रहा है। बावजूद इसके अब भी कई ऐसे मतदान केंद्र हैं जाने वाले मार्गों को ठीक नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही मतदान केंद्र की स्थिति भी काफी बदहाल है। इलिया कस्बा स्थित मंगल विद्या मंदिर इंटर कालेज में बनें मतदान केंद्र के मार्ग पर महीनों से नाबदान का गंदा पानी जमा है। बीच में रखी ईंटों से हिलते-डुलते लोग आते-जाते हैं। कई स्कूली बच्चे और बुजुर्ग इसमें गिर भी चुके हैं, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी यह ठीक नहीं हो सका है। ऐसा रहा तो गंदे पानी से होकर लोगों को मतदान करने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में सात मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए जिले में कुुल 925 मतदान केंद्र और 1644 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्ग अच्छे हो, इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई के साथ दिव्यांगजनों के लिए रैंप, शौचालय एवं पेयजल की संपूर्ण हो, इसके लिए अधिकारियों की ओर से लगातार निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके अधिकारियों की लापरवाही मतदाताओं पर भारी पड़ सकती है। इलिया कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर जाने वाले मार्ग के बीच में मेनहोल का ढक्कन टूटा हुआ हैै। अनेदखी के कारण उसे बदला नहीं जा सका है। इससे मतदान के दिन मतदाताओं को दिक्कत हो सकती है। इलिया थाना क्षेत्र में कुल 28 मतदान केन्द्रों पर 38 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें घोड़सारी मतदान बूथ, जो अतिसंवेदनशील है। सभी मतदान केंद्रों पर बिजली,पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। बस वहां जाने के रास्ते ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन

सकलडीहा। रेवसा स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में रनिंग वॉटर की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। वहीं तेन्दुईपुर गांव में बूथ के पीछे की मार्ग खराब है। ऐसे में मतदाताओं को काफी परेशानी हो सकती है। जबकि अधिकारियों की ओर से सबकुछ बेहतर होने का दावा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुछमन पर बने बूथ पर बिजली की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। विद्यालय में वायरिंग भी नहीं है। जिसके कारण मतदान के दिन समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह समस्या अधिकारियों के जानकारी में भी है।संवाद

सभी बूथों की समस्याएं संज्ञान में हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए प्रशासन पूरी तरीके से जुटा हुआ है। जिन भी बूूूथों पर समस्याएं हैं उन्हें एक सप्ताह के अंदर ठीक करा लिया जाएगा। कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है।
-अजितेंद्र नारायण,सीडीओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed