फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   voting stalled for Fifteen minutes

पंद्रह मिनट तक ठप रहा मतदान

Sat, 10 Oct 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 10 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
voting stalled for Fifteen minutes
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को छिटपुट नोकझोंक के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा ने सुबह नौ बजे कस्बा सहित क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

बसाढ़ी गांव में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं के कतारबद्ध न रहने से पीठासीन अधिकारी और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

इसपर पुलिसकर्मियों ने पीठासीन अधिकारी को गाली देकर चुप करा दिया। इसी बीच पूर्वाह्न 11 बजे अचानक मुहर ही गायब हो गई।

 इसके बाद 15 मिनट मतदान की प्रक्रिया ठप हो गई। मुहर न मिलने के चलते गांव की निर्मला देवी ने मतपत्र पर अंगूठा लगाकर ही मतपत्र में डाल दिया।

पंद्रह मिनट बाद मुहर मिलने के पर जैसे ही मतदान शुरू हुआ इसी बीच किसी ने मतदान में गड़बड़ी की सूचना फैला दी। इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस मतदान केंद्र पर पहुंच गई और मतदान अभिकर्ताओं को बूथ से खदेड़ दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed