फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Voting interrupted due to EVM malfunction

ईवीएम व वीवीपैट में खराबी आने से मतदान हुआ बाधित

Tue, 08 Mar 2022 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Voting interrupted due to EVM malfunction
ईवीएम में खराबी आने से मतदान हुआ बाधित
विज्ञापन

जिले के कई बूथों से मिली शिकायत, दिखी प्रशासनिक लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान सोमवार को जनपद के कई बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट में खराबी की सूचना आई। इस कारण मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंची। वहीं कुछ ऐसे भी बूथ रहे जहां ईवीएम व वीवी पैट की आई तकनीकी गड़बड़ियों के कारण मतदान करीब एक घंटे तक शुरू ही नहीं हो पाया था।

सकुशल मतदान संपन्न कराने में नियुक्त जिला स्तर से लगायत पोलिंग दल के अफसर जिम्मेदार रहे। इसे लेकर मतदाताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। जनपद के चारों विधानसभा में ईवीएम की खराबी की सूचनाएं व खबरें प्राप्त हुईं। मतदान में प्रशासनिक लापरवाही से पड़े खलल से मतदाताओं में प्रशासन के प्रति गुस्सा भी देखने को मिला। कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के मुताबिक सकलडीहा विधानसभा के बूथ नंबर 109 और 111 में मार्क पोल में खराबी पकड़ी गई जिसे मतदान शुरू होने से पहले बदलना पड़ा। इस कारण यहां मतदान करीब 15 मिनट विलंब से शुरू हुआ। इसी तरह चकिया विधानसभा में बूथ नंबर 274 पर बैलेट यूनिट में खराबी आई जिसे पोलिंग दल को बदलना पड़ा। इससे वहां भी मतदान की प्रक्रिया बाधित हुई। वहीं बूथ नंबर-143 पर मशीन खराब होने की सूचना मिली। सैयदराजा विधानसभा के बूथ नंबर-94 पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। चकिया विधानसभा में कन्या पाठशाला के बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान कार्य करीब एक घंटे तक बाधित रहा। इसी तरह मुगलसराय विधानसभा के गोधना बूथ नंबर-264 की ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश यादव
संपादन- धनंजय
बाइट- 1488
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed