फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   vote today in Chahanian and Dhanapur

धानापुर और चहनियां में मतदान आज

Wed, 09 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 09 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
vote today in Chahanian  and Dhanapur
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में चहनियां और धानापुर ब्लाक में बुधवार को मतदान होगा।
विज्ञापन


यहां के तीन लाख 21 हजार 771 मतदाता 175 ग्राम सभा में मतदान चुनेंगे। 175 ग्राम सभा में  प्रधान पद के लिए 1170 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव कराने के लिए मंगलवार की देर शाम पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। इसके पूर्व दोपहर से देर शाम तक चहनियां और धानापुर ब्लाकों में के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।


धानापुर ब्लाक में 84 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। यहां प्रधान पद के लिए 586 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 1060 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में 728 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

 बचे पदों पर 334 प्रत्याशी मैदान में हैं। ब्लाक में एक लाख 66 हजार 334 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तेरह न्याय पंचायतों में 109 मतदान केंद्र और 231 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

मंगलवार को दोपहर में बारह बजे से गहमा गहमी के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। इस दौरान डीएम सुरेन्द्र विक्रम और प्रेक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।

उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए न्याय पंचायत वार तेरह टेबल लगाए गए थे। लाउडस्पीकरों पर पुकारे जाने पर ग्राम पंचायत वार मतदान कर्मी पहुंच कर टेबल से बक्सा, बैलेट पेपर आदि लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।

इस दौरान ब्लाक परिसर के बाहर मेला सा दृश्य रहे। चाय पान की दुकानें सजी रहीं।
चहनियां संवाददाता के अनुसार ब्लाक में 91 ग्राम सभा के लिए 98 मतदान केंद्र बनाए हैं और यहां 222 मतदेय स्थल बने हैं।

ब्लाक में 91 ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 584 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 1125 पदों में 139 सीट पर पर्चा ही नहीं भरा गया। जबकि 494 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

अब 192 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 402 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक लाख 55 हजार 437 मतदाता करेंगे।

चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को दोपहर बारह बजे ब्लाक मुख्यालय पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। इसके पूर्व से ही लोग यहां पहुंच गए थे और गहमागहमी की स्थिति बन गई है।

 यहां न्याय पंचायतवार टेबल लगाकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। इस दौरान सीडीओ एमपी सिंह, एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव बीडीओ आनंद प्रकाश आदि रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed