फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   vote today in Brhni, Sadar , chakia

सदर, चकिया, बरहनी में मतदान आज

Sat, 17 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 17 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
vote today in Brhni, Sadar , chakia
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जनपद के चकिया, चंदौली व बरहनी ब्लाक में शनिवार को सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


 जिनमें जिला पंचायत सदस्य की 11 सीटें व क्षेत्र पंचायत सदस्य की 287 सीटें शामिल हैं।


   मतदाताओं की सुविधा के लिए 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर कुल 397287 मतदाता वोट डालेंगे। इसे देखते हुए पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का      जायजा लेंगे।


इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि चंदौली, बरहनी व चकिया विकास खंडों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को भेज दिया गया है। प्रत्येक जोनल व सेक्टर मजिस्टे्रटों से पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान करने के रिपोर्ट भी मौके पर ही प्राप्त की गई।

 इसके बाद पोलिंग पार्टियों के मतदान स्थल पर पहुंचने की पुष्टि की गई । डीएम ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि चुनाव कोई हौवा नहीं है, जिससे घबड़ाया जाय, बल्कि पूरे मनोबल व समर्पण भाव से इसे संपन्न कराएं। कहा कि निर्वाचन में विघ्न डालने वाले, मतपेटिकाओं के साथ खिलवाड़ करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश पर उनके मंसूबों को नाकाम किया जायेगा।

 जिसके लिए मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इसके साथ ही स्वयं पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक भ्रमण भी जारी रहेगा।

 यदि 200 मीटर परिधि के अंदर मतदाता के अतिरिक्त कोई भी दिखायी देगा तो उसे जेल भेजा जाएगा। पीठासीन अधिकारी इसे सुनिश्चित कर लें, साथ ही मतदान केन्द्र पर किसी भी प्रत्याशी का पोस्टर, बैनर नहीं लगा होना चाहिए। वोटरों का आह्वान किया कि वे कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
 और कोई डराता-धमकाता है तो उपस्थित अधिकारियों को तत्काल अवगत करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed