फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   vote, postponed, After, agitation

प्रदर्शन के बाद मतदान स्थगित

Thu, 18 Jun 2015 01:36 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
 vote, postponed, After, agitation
नगर स्थित एक लान में थ्री ह्वीलर नंबर टेकर के लिए हो रहे चुनाव में भाग न
विज्ञापन
ले पाने से नाराज लोगों ने बुधवार को मतदान स्थल के बाहर खड़े होकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

 जिसके चलते मतदान स्थगित हो गया। विरोध-प्रदर्शित कर रहे लोगों ने मतदान अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि बुधवार को नगर में थ्री ह्वीलर के नंबर टेकर के लिए चुनाव हुआ। जिसमें कुल नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। एक प्रत्याशी द्वारा बिना फार्म भरे लोगों को भी मतदान में शामिल करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। जिसकी वजह से अन्य प्रत्याशियों से उसका विवाद हो गया।

 स्थिति बिगड़ते देख मतदान अधिकारी ने मतदान को स्थगित कर दिया। मतदान में 295 चालकों व 73 वाहन स्वामियों को मिलाकर कुल 368 लोगों को मतदान में शामिल होना था। काफी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस होने के बावजूद लोगों को फार्म न भर सकने के चलते मतदान में शामिल नहीं होने दिया गया।

 विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि हम सभी के पास ड्राइविंग लाइसेंस है, जो हमें मतदान में शामिल होने का हक प्रदान करता है। कहा कि हम सभी को फार्म न भर सकने के चलते मतदान में भाग लेने से वंचित किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि फार्म भरने के लिए काफी कम समय दिया गया। जिसकी वजह से काफी लोग फार्म नहीं भर पाए।

कहा कि कुछ लोगों के दबाव में आकर मतदान अधिकारी द्वारा पक्षपात किया जा रहा है। वहीं मतदान अधिकारी का कहना है कि मतदान में भाग लेने के लिए फार्म भरना जरूरी है। जिन लोगों ने फार्म भरा था, वे ही मतदान में शामिल होंगे। जबकि जानकारी होने के बाद भी जिन लोगों ने फार्म नहीं भरा था नियमानुसार वे मतदान में शामिल होने के हकदार नहीं हैं।

प्रदर्शन करने वालों में धर्मेश कुमार, मो. शाहिल, मो. इरफान, सुहेल, अमरदेव, चंदन यादव, अनंत नारायण शर्मा  मो. इस्लाम, जनार्दन, राजकुमार, गोपी, मोइन, कुर्बान अली आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed