फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protested by shouting slogans of no road, no vote

Chandauli News: रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगा ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 08 Sep 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested by shouting slogans of no road, no vote
टांडाकला के महमदपुर में बैनर के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
टांडाकला। क्षेत्र के महमदपुर गांव के ग्रामीण रविवार को सड़क निर्माण के लिए बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए और विराध जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि महमदपुर-जमालपुर की आबादी करीब 6 हजार है, लेकिन आज भी गांव में प्रवेश के लिए केवल क्षतिग्रस्त ईंट का चकरोड ही सहारा है। यह मार्ग हसनपुर से महज 3 किलोमीटर लंबा है, जो तीरगांवा, महमदपुर, सरौली, टांडा और सोनबरसा समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। मगर जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को घूमकर लगभग 7 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हसनपुर प्राथमिक विद्यालय से तीरगांवा बॉर्डर तक लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाई है, लेकिन आगे का हिस्सा अब तक अधूरा है। कई बार प्रस्ताव और गुहार के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद ने लोकसभा चुनाव के समय इस मार्ग बनाने का वादा किया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों नेसांसद विधायक लापता लिखे पोस्टर भी लगाए और गांव में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमा यादव, हीरा, फौजी, वीरेंद्र, अवनीश, रामजस, विनय, रवीश, संतोष, अशोक, डब्लू, राकेश, सुरेंद्र, राहुल, दुर्गेश, अजीत, गोलू, वीरू, भोलू, अमित, विशाल, सत्यम, अर्पित, गोपाल, विनय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed