फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protested, angered by the lack of nutritious food.

Chandauli News: पुष्टाहार न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested, angered by the lack of nutritious food.
धानापुर के कुसम्ही में प्रदर्शन करते अ​भिभावक। स्रोत:-जागरूक पाठक
हाल कुसम्ही गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का, ग्रामीणों ने बीडीओ से की लिखित शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धानापुर। क्षेत्र के कुसम्ही गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर काफी समय से पुष्टाहार न मिलने का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रदर्शन किया। कुपोषित बच्चों को लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बीडीओ से लिखित शिकायत दर्ज कराई। बीडीओ ने मामले की जांच कराने और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र पुष्टाहार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


ग्रामीणों का आरोप था कि कई वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र पर नियमित रूप से पुष्टाहार का वितरण नहीं हो रहा है। इससे छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं पोषण से वंचित होकर कुपोषण की शिकार हो रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले गिने-चुने लाभार्थियों को ही पुष्टाहार दिया गया था। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कभी सामग्री न आने तो कभी तकनीकी समस्या का हवाला देकर वितरण से बच रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यालय से पुष्टाहार का उठान नियमित होता है। उन्होंने पुष्टाहार की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। बताया कि कुसम्ही निवासी राजेश के छह वर्षीय पुत्र और अखिलेश बिंद की दो वर्षीय पुत्री कुपोषण की शिकार हो गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम का मामले पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि फेस केवाईसी से जुड़ी कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण वितरण में दिक्कत आ रही है जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हीरालाल, संतोष कुमार, रवींद्र बिंद, उपेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, मोनू कुमार, अर्जुन, जितेंद्र, श्यामलाल, दारोगा, विनोद कुमार, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed