फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protest putting dead body on nh national highway of purva pradhan in chandauli

यूपी: पूर्व प्रधान की लाश नेशनल हाईवे पर रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, लापता होने के बाद मिली थी ट्रैक पर लाश

Fri, 28 May 2021 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 May 2021 10:35 AM IST
सार

प्रधान के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें अंदेशा था कि उनका अपहरण किया गया है। इसलिए हमने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस उतनी सक्रिय नहीं हुई।

विज्ञापन
Villagers protest putting dead body on nh national highway of purva pradhan in chandauli
ग्रामीणों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक गांव के पूर्व प्रधान की लाश बुधवार देर रात रेलवे ट्रैक पर मिलने से ग्रामीण आकोशित हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार की सुबह पूर्व प्रधान की लाश को  नेशनल हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश यादव 24 मई को घर से लापता हो गए थे। बुधवार की रात सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। परिजनों के अनुसार उनकी हत्या की गई है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर गुरुवार को ग्रामीणों ने सदर कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


प्रधान के परिजनों का कहना है कि हम लोगों को अंदेशा था कि उनका अपहरण किया गया है। इसलिए हमने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस उतनी सक्रिय नहीं हुई। जिसके चलते उनकी हत्या हो गई। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और समझाने-बुझाने पर ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों ने बताया कि 24 मई को रमेश राम के मोबाइल पर कई फोन आ रहे थे। अचानक वो घर से निकले और बीती रात सुल्तानपुर से उनके शव को ट्रैक पर पड़े होने का फोन आया। परिजनों ने शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed