फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers on hospital performance

अस्पताल पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 02 Aug 2015 01:06 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers on hospital performance
क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित आयुुर्वेदिक अस्पताल का भवन जर्जर होने और यहां डाक्टरों की नियुक्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। चिकित्सा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


चार दशक पूर्व 1973 में निर्मित आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थिति जर्जर हो गई है। यहां नियुक्त डाक्टरों का स्थानांतरण एक वर्ष पहले हो चुका है। उसके बाद से किसी फार्मासिस्ट सूर्यकांत तिवारी के सहारे अस्पताल का संचालन हो रहा है। पूर्व में यहां कम्हरिया के साथ कंदवा, पई, अमरा, असना, बहोरा, डेढ़गांवा, कजेहरा, बहेरा, सिसौरा, बकौड़ी, अरंगी, धनाइतपुर सहित एक दर्जन गांव के लोग इलाज के लिए आते थे।
विज्ञापन


 यही कारण है कि यहां डाक्टरों के रहने के लिए आवास की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन देख भाल के अभाव में आज यह जर्जर हो गया है। गांव के लोगों ने चिकित्सा विभाग के अलावा जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से इसकी स्थिति सुधार के लिए गुहार लगाई। पर स्थिति नहीं सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक मनोज सिंह ने अमड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये दिए थे अस्पताल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


प्रदर्शन करने वालों में डा. जय कुमार सिंह, गंगा यादव, दयाशंकर सिंह, सुधीन्द्र सिंह, भंडारी, चंदन सिंह, स्वर्णिम, सोहन शर्मा, सुखदेव, हैदर अली, वशिष्ट गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed