फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers of Vijayapurwa protest against making a police post

विजयपुरवा के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी बनाने का किया विरोध

Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Vijayapurwa protest against making a police post
चकिया। स्थानीय विकास खंड के विजयपुरवा गांव में पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से चयनित भूमि पर पुलिस चौकी बनाने के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीण सड़क पर उतर गए। ग्रामीणों ने गरीबों को उजाड़ कर पुलिस चौकी बनाने का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने पुलिस चौकी बनाने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

क्षेत्र के विजयपुरवा गांव में चयनित भूमि के आस-पास विश्वकर्मा, श्रीवास्तव, मुस्लिम समाज के गरीब रहते हैं। इनके आवागमन का रास्ता उसी बंजर भूमि से होकर जाता है। वहीं बस्ती के लोगों को शौचालय हैंडपंप विद्युतीकरण का लाभ भी उन्हें मिला है। इन लोगों को आशंका है कि पुलिस चौकी बनाने के लिए उनके घरों को उजाड़ा जाएगा। इससे ग्रामीण विरोध पर उतर गए। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पुलिस तथा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए तथा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छोटे लाल विश्वकर्मा, मोबिन, कन्हैया विश्वकर्मा, हंसलाल, वंशीलाल, अर्जुन, जमीला, कृष्णावती, धर्मु विश्वकर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed