सकलडीहा। चहनिया विकास खंड के नौदर गांव के कोटेदार पर तानाशाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को पत्रक सौंप ोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। चेताया कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार कार्डधारकों से अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन देने में टालमटोल करता है। पिछले दो माह से गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। नाराज ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर जुलूस के रूप में पहुंचे और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही विभागीय अधिकारियों की मौन साधे रहने पर नाराजगी जताते हुए जांच की मांग की। अंत में एसडीएम अजय मिश्रा को पत्रक देकर कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर एफआईआर दजरप्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में फुलवासी, लक्ष्मण प्रजापति, जुग्गन, आशीष सोनकर, कन्हैया राजभर, आरिफ, अमन, संदीप शर्मा, कौशिल्या, औरंगजेब, शाहिद खां, नाजिमा बेगम, उर्मिला, जीया, रामचंद्र, विमला शामिल रहे।