{"_id":"62265f1700c3816f2b2d2a94","slug":"villagers-angry-due-to-lack-of-development-work-chandauli-news-vns6420176124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के प्राथमिक विद्यालय महेवा स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 272 के मतदाताओं ने गांव में विकास न होने से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर खूब नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंचे नायब तहसीलदार पीडीडीयू नगर सुनील सिंह ने मतदाताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। दो दिन में विकास कार्य कराने का लिखित आश्वासन दिए जाने पर दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ।
सकलडीहा विकास खंड के महादेवपुर गांव सभा के तहत महेवा गांव में प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह सात बजे मतदान के लिए मतदान कर्मी तैयार हो गए और मतदाताओं का इंतजार करने लगे लेकिन कोई मतदाता नहीं पहुंचा। इंतजार के बाद भी किसी के न पहुंचने पर मतदान अधिकारी अचंभित हो गए। बाद में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर हो हल्ला शुरू किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में विकास से संबंधित कोई काम नहीं हुआ है। गांव में नाली, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, विद्यालय का सुंदरीकरण का काम कागजों पर हुआ है। इसकी जांच के लिए डीएम तक को प्रार्थना पत्र दिया गया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय महेवा बूथ संख्या 272 पर वोट का बहिष्कार कर दिया। चेताया कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी आश्वासन नहीं देता तब तक हम लोग वोट देने का काम नहीं करेंगे। सूचना पाकर पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने समझा बुझाकर शांत कराया और दो दिन के भीतर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुराहू चौहान, रोशन चौहान , हरिश्चंद्र पटेल, श्यामलाल चौहान, अंजलि पटेल, जसवंत चौहान, किशोरी चौहान , मुख्तार चौहान, शिवधनी चौहान, अर्जुन चौहान, जसवंत,मुरारी पाल, राजेंद्र, मुरारी रहे।