{"_id":"afb852892a1a81824d34eae41b3c9c2e","slug":"villagers-agitation-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज मारुफपुर गांव के लोगों ने
विज्ञापन
गुरुवार की पूर्वाह्न ग्यारह बजे गांव के चौराहे पर खड़े होकर बिजली विभाग
के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों ने कहा कि बिजली के अभाव में गर्मी के दिनों में लोग अनिद्रा का शिकार हो रहे हैं। साथ ही चेताया कि यदि दो दिनों के अंदर विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो हम सभी मारुफपुर चौराहे पर बेमियादी अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। गौरतलब है कि कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र से विकास खंड क्षेत्र के 80 ग्रामसभाओं को बिजली आपूर्ति की जाती है।
पिछले काफी दिनों से सिर्फ रात में ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन रात में बार-बार आपूर्ति बाधित होने के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं मात्र तीन से चार घंटे बिजली मिलने के चलते अभी 30 प्रतिशत किसानों के गेहूं की मड़ाई का कार्य रुका हुआ है।
इस दौरान इरशाद अहमद, अशफाक अहमद, शेखर यादव, सारनाथ गुप्ता, अनिल चौरसिया, चंद्रबली यादव, शौकत अली, शमशेर अली, मन्नू यादव, सिपाही यादव आदि ग्रामीण शामिल थे। इस संबंध में जेई सुभाष यादव ने बताया कि उपकेंद्र को जितनी आपूर्ति मिल रही है उतनी बिजली क्षेत्र में हर हाल में दी जा रही है।