फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village map missing, villagers worried for metering

गांव का नक्शा गायब, पैमाइश के लिए परेशान है ग्रामीण

Mon, 29 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Village map missing, villagers worried for metering
धानापुर। विकास खंड़ अंतर्गत आवाजापुर गांव का नक्शा गायब होनें से ग्रामीणों को परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। पिछले आठ सालों से चकरोड़, नवीन परती, गड्ढ़ा, पोखरी, तालाब को लेकर होने वाले विवादों को निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कई स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद भी नक्शे के अभाव में कोई कार्य नहीं हो पाता है। इसके कारण गांव में जलभराव की समस्या लगातार बनीं हुई है।
विज्ञापन

आवाजापुर गांव में बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ है। जलभराव से गांव में नारकीय स्थिति बन गई है। गांव के बीचों बीच स्थित तालाब का पानी बरसात के मौसम हर तरफ फैल जाता है। गांव में निकासी की समस्या के कारण हर तरफ पानी लगा रहता है इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार चकबंदी व संपूर्ण समाधान दिवस शिकायत दी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा की गांव का नक्शा नहीं होने के कारण पानी निकाली के लिए समाधान ढूंढने में परेशानी हो रही है। गांव निवासी भाकियू मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह ने बताया कि आवाजापुर गांव का नक्शा वर्षों से गायब है। कहा कि नक्शे के अभाव में कई बार शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है। गंगानाथ सिंह ने कहा कि पक्की पैमाइश के लिए दो बार आदेश आने के बाद भी अधिकारी टालमटोल कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। वंशराज ने कहा कि आठ वर्षों से नक्शा गायब है तब से इसके अभाव में विकास कार्य रुके हुए हैं। सत्यदेव सिंह ने कहा कि चकनाली, चकरोड़, नवीनपर्ती, पोखरा व घूर गड्ढ़ा आदि पर दबंगों का कब्जा बना हुआ है। जिसे मुक्त कराकर ही जल निकासी की समस्या का हल मिल सकेगा। इस संबंध में सकलडीहा नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट रिकार्ड रूम में नक्शा ढूंढने के लिए दो बार पत्राचार किया गया है। अब तक नक्शा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed