फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vikas Bhawan will be built in Jhansi village, land will be acquired

झांसी गांव में बनेगा विकास भवन, जमीन अधिग्रहित

Sat, 24 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bhawan will be built in Jhansi village, land will be acquired
चंदौली। जिले में विकास विभाग के पास अपना कोई कार्यालय नहीं है। ग्राम्य विकास और सीडीओ कार्यालय कृषि विभाग के भवन में संचालित है। लेकिन अब नया विभाग भवन बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। इसके लिए डीएम संजीव सिंह ने झांसी गांव के समीप ग्राम समाज की दो बीघा जमीन को अधिग्रहित कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बजट और निर्माण की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

अतिपिछड़े जनपद में ज्यादातर विभाग के कार्यालय किराए के भवन में संचालित है। जबकि जनपद का सृजन हुए 23 वर्ष से अधिक का समय गुजर चुका है। खैर डीएम साहब को भी छह माह पहले कार्यालय नसीब हुआ है। इससे पहले वह कलेक्ट्रेट में बने ट्रेजरी भवन में जनता की फरियाद और विभागीय कार्य संपादित करते थे। जबकि मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कृषि भवन में संचालित होता है। भवन के पहले तल पर ग्राम्य विकास विभाग का कब्जा है। ऐसे में जिला कृषि अधिकारी का कार्यालय चार कमरों में सिमट गया है।
विज्ञापन

वहीं भवन के प्रथम तल पर सीडीओ, पीडी, उपायुक्त मनरेगा, डीडीओ के साथ डीआरडीए का दफ्तर संचालित होता है। बची-खुची जगह मनरेगा सेल और स्टेनो आदि के कब्जे में हैं। इससे दोनों विभागों का काम प्रभावित होता है। लेकिन इन्ही समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने झांसी गांव में हाईवे के किनारे दो बीघा जमीन अधिग्रहित कर लिया है। जिसपर विकास भवन के निर्माण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।इस संबंध में सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने कहा कि पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के झांसी गांव के मौजा में लगभग दो बीघा जमीन अधिग्रहित की गई है। चिन्हित जमीन पर विकास भवन का निर्माण और शासन से बजट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट का आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed