फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vidnaharta Ganesh, Gunja Ganpati Bappa Morya sitting in homes

घरों में विराजे विध्नहर्ता गणेश, गूंजा गणपति बप्पा मोरया

Thu, 01 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vidnaharta Ganesh, Gunja Ganpati Bappa Morya sitting in homes
अलीनगर में स्थापित गणेश प्रतिमा। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर सहित पूरे जिले में गणेशोत्सव बुधवार को धूम धाम से मनाया गया। घरों में प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेश की पूजा अर्चना की गई। जगह -जगह पंडाल स्थापित कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। कहीं एक दिवसीय, कहीं तीन तो कहीं पांच दिवसीय पूजा की शुरूआत हुई। पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज हुई।
विज्ञापन

दो वर्ष कोरोना के कारण सार्वजनिक रूप से गणपति पूजन पर रोक रहीं। इस वजह से लोगों में घरों में पूजा अर्चना की। इस वर्ष कोरोना का प्रभाव कम होने क बाद लोगों में गणेश पूजनोत्सव को लेकर उत्साह दिखा। नगर सहित पूरे जिल में जगह जगह पंडाल निर्माण कर विघ्नहर्ता गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा अर्चना की शुरूआत हुई। पहले दिन फूल, माला, धूप दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की गई और प्रथम पूज्य से रिद्धी सिद्धी का आशीर्वाद मांगा। नगर के बेचूपुर सर्कस रोड सुभाषनगर में दस दिवसीय गणेशेत्सव की शुरूआत हुई। इस मौके पर पिंटू यादव, दीपमाला यादव, कमला देवी, रन्नो देवी,प्यारे यादव ने बताया कि एक सितंबर को रात आठ बजे से 12 बजे से जागरण का आयोजन होगा। वहीं दो सितंबर को सुंदरकांड पाठ, तीन को भक्ति संगीत, चार को गीत गजल, छह को महिला भक्ति जागरण, आठ को झांकी दर्शन होगा। नौ सितंबर को विसर्जन होगा। नगर के सिद्धार्थपूरम कॉलोनी में नितिन गोस्वामी के आवास पर पांच दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हुई। पहले दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसी तरह अलीनगर में संजय रस्तोगी की देख रेख में तीन दिवसीय पूजा की शुरूआत हुई। इस मौके पर राजू गुप्ता, प्रकाश यादव, मनोज यादव, संतोष हलवाई, संतोष गोंड़, मनीष निगम, मनीष गुप्ता, संतोष सेठ, व िक्की रस्तोगी, पप्पू गुप्ता, रमेश शर्मा, शंकर शर्मा रहे। इसी तरह नई सट़्टी, परशुरामपुर, काली महाल, गया कॉलोनी, मानसनगर सहित विभिन्न इलाकों में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। पड़ाव संवाददाता के अनुसार अघोरपीठ, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। बाबा गुरुपद संभव राम ने गणेश पीठ प्रांगण में स्थित प्रथमपूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन-आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed