{"_id":"61f8382c59c82334a15582c9","slug":"video-of-youth-waving-pistol-went-viral-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, सीओ ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, सीओ ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
Tue, 01 Feb 2022 12:57 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाथ में पिस्टल लेकर वीडियो बनाते हुए एक युवक का वीडियो सोमवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को एडीजी, डीएम, यूपी पुलिस और पुलिस को ट्वीट करते हुए शिकायत की गई कि युवक चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम महेशी का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह पिस्टल लेकर लोगों को डरा रहा है। इसके बाद चंदौली पुलिस ने थानाध्यक्ष को जांच का आदेश दिए जाने की बात कही। विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में लाइसेंसी हथियारों को जमा करना है।
विज्ञापन
ऐसे समय में हथियार का प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है। सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर लाइसेंसी हथियार होगा तो वह थाने में जमा होगा पर यदि वह दो नंबर का हथियार होगा तो युवक जेल जाएगा।
विज्ञापन