फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of the thief dancing after the theft went viral

चोरी के बाद चोर का ठुमका लगाते वीडियो वायरल

Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Video of the thief dancing after the theft went viral
चोरी के बाद चोर का ठुमका लगाते वीडियो वायरल
विज्ञापन

चंदौली में बखौफ हुए बदमाश, एसपी आवास के पास की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-04
पीडीडीयू नगर। चंदौली में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। इसका प्रमाण सोमवार को एक वायरल वीडियो से मिल जा रहा है। वायरल वीडियो में चोरी करने के बाद नाचते हुए चोर दिख रहा है। नाचने के बाद वह दुकान से बाहर आता है। सबसे बड़ी बात कि जिस हार्डवेयर की दुकान में चोरी हुई है वह एसपी आवास के पास में ही है।

सदर थाना क्षेत्र के एसपी आवास के पास जसुरी गांव निवासी अंशु सिंह की हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार देर रात 2 बजे एसपी आवास के पास की इस दुकान का ताला तोड़कर चोर ने छह हजार नकदी और हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ जिसमें चोर चोरी करने के बाद नाचते हुए दिखा। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी कुछ दिन पहले ही एसपी आवास के पास ही इंडियन बैंक का लॉकर तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था उसके बाद भी पुलिस की सतर्कता और बदमाशों में डर का क्या स्तर है वह इस वीडियो से पता चल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed