{"_id":"616482088ebc3e25e2074637","slug":"vehicle-thief-arrested-stolen-bike-recovered-chandauli-news-vns616775912","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नवहीं पुलिया से वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास वाराणसी के रोहनियां से चुराई गई बाइक बरामद की गई। आरोपी बाइक को बेचने के लिए बिहार जा रहा था, लकिन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।
सदर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की शाम नवहीं पुलिया पर वाहनों की चेकिंग हो रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि एक वाहन चोर चोरी की बाइक लेकर बिहार जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पहुंचा। उसे रोककर वाहन के कागजात मांगे गए तो नहीं दिखा सका। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अलीनगर थाना के वार्ड नंबर नौ निवासी अजय चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने साथी जितेंद्र चौहान के साथ मिलकर वाराणसी के रोहनियां से बाइक चोरी की थी। उसे बिहार बेचने जाने की फिराक में था। उसके खिलाफ जनपद समेत वाराणसी के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज पांडेय, विवेक कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल योगेश प्रताप,राहुल यादव शामिल रहे।