फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vehicle broke down at Rajghat, people were stuck in traffic jam for three and a half hours

Chandauli News: राजघाट पर वाहन खराब, साढ़े तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

Wed, 17 Sep 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicle broke down at Rajghat, people were stuck in traffic jam for three and a half hours
पड़ाव। राजघाट पुल पर मंगलवार की सुबह तीन वाहनों के खराब होने से चौराहे पर साढ़े तीन घंटे तक जाम लग गया। जाम इतना लंबा हो गया कि न केवल एंबुलेंस और शव वाहन फंस गए, बल्कि स्कूली बसों में बैठे छात्र-छात्राएं भी परेशान रहे। वहीं वाराणसी से ट्रेन पकड़ने वाले कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे पड़ाव से वाराणसी की ओर जा रही एक सरकारी बस और डाक विभाग की गाड़ी राजघाट पुल पर खराब हो गई। इसके बाद पीछे-पीछे आ रहा एक ट्रक भी बीच मार्ग में रुक गया। तीन-तीन गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो जाने से दोनों तरफ का ट्रैफिक थम गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही लोग परेशान होकर इधर-उधर भागते रहे। कई मरीज एंबुलेंस में फंसे रहे तो दूसरी तरफ स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी जाम फंसे रहे। दोपहर होते-होते हालात और बिगड़ गए। यात्रियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। करीब साढ़े 11 बजे सुजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और खराब वाहनों को किनारे हटाने का प्रयास शुरू किया। क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से धीरे-धीरे वाहनों को किनारे किया गया । दोपहर करीब एक बजे यातायात फिर से सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई लोगों ने रोष भी जताया कि राजघाट पुल पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। बीच सड़क पर खराब वाहने के खड़े हो जाने से घंटों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने यहां स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed