{"_id":"62a766c2c7a13f3298698fbd","slug":"vegetable-shops-will-not-move-without-becoming-a-vegetable-market-chandauli-news-vns65871484","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी बने बिना नहीं हटेगी सब्जी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर के नई सट्टी में फल व सब्जी व्यवसायियों के साथ बैठक करते विधायक सुशील सिंह। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
पीडीडीयू नगर। नगर में अतिक्रमण के नाम पर सब्जी मंडी को हटाने की कवायद के बीच सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने हस्तक्षेप कर दिया है। सोमवार को सब्जी मंडी में पहुंचे विधायक सुशील सिंह के समक्ष फल और सब्जी व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस पर विधायक ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से वार्ता की और नई सब्जी मंडी बने बिना व्यवसायियों को नहीं हटाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के सड़कों से अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद पिछले दिनों नगर में एसडीएम, सीओ और पीडब्लूडी के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान नई सट्टी के फल और सब्जी के आढ़तियों को स्थान खाली करने के लिए नोटिस भेजा था। इसके बाद से सब्जी व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति है। फल सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले लंबे समय से व्यवसायी नई सब्जी मंडी स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। नई सब्जी मंडी बनी नहीं और व्यवसायियों को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई। इसी को देखते हुए सोमवार को मंडी में व्यवसायियों की बैठक हुई। सब्जी व्यवसायियों के आह्वान पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पहुंचे। विधायक के समक्ष व्यवसायियों ने अपनी समस्या रखी और मांग पत्र सौंपा। इस पर सुशील सिंह ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता और जेई को बुलाकार उनसे वार्ता की। इसके बाद व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि बिना मंडी बने उन्हें हटाया नहीं जाएगा। इस पर व्यवसायियों ने खुशी व्यक्त की। इस मौके पर नारायण सोनकर, बृजमोहन सोनकर , महेन्द्र सोनकर , राजकुमार सोनकर , अशोक सोनकर, मनोज जल , कृष्णा शर्मा, विराट झा, गोलू शर्मा, टिंकू विश्वकर्मा, गिल्लू सरदार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।