फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   VDA's bulldozer walked on the boundary wall built in the plots

प्लाटों में बनीं बाउंड्रीवाल पर चला वीडीए का बुल्डोजर

Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
VDA's bulldozer walked on the boundary wall built in the plots
नियामताबाद। वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित व देवचंद राम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के तीन गांवों के सिवान में बन रही अवैध कालोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कोलोनाइजरों द्वारा विकसित किए गए प्लॉटों की बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे पीडीडीयू नगर व आसपास के क्षेत्र के कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा। जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित ने बताया कि उक्त कालोनियों में बिना नक्शा व लेआउट पास कराए अवैध तरीके से प्लॉटों को विकसित कर बेचा जा रहा है। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य ले लें। कहा कि अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर जेई आरके सिंह, जेई सत्यदेव सिंह, सुपरवाइजर रमेश यादव आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed